विधान परिषद चुनाव के लिए बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व मंत्री धर्मवीर सिंह अशोक और बुलंदशहर से पिछला लोकसभा चुनाव लड़ चुके प्रदीप जाटव ने बुधवार को नामांकन किया। सिद्दीकी ने तीनों ही सीटें जीतने का विश्वास जताया है।
सिद्दीकी सहित तीनों प्रत्याशियों ने सेंट्रल हॉल में विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे के सामने नामांकन किया। उनके साथ राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य, पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर सहित बड़ी संख्या में बसपा नेता व विधायक मौजूद थे।
नामांकन के बाद नसीमुद्दीन ने विधान परिषद में फिर से मौका देने के लिए पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया। बताते चलें कि परिषद चुनाव में बसपा दो सीटें आसानी से जीत सकती है लेकिन तीसरी सीट के लिए उसे दूसरे दलों की मदद लेनी होगी।