फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में नए सियासी समीकरण, बसपा फूलपुर व गोरखपुर में सपा को दे सकती है समर्थन

Sun, 04 Mar 2018 10:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मायावती व अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर-पूर्व में भगवा बयार के बीच यूपी में नए समीकरण बनते नजर आ रहे हैं। बसपा गोरखपुर व फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशियों का समर्थन कर सकती है।

विज्ञापन


बसपा का एक बड़ा तबका 2019 के लोकसभा के चुनाव में भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकता के लिए पैरवी कर रहा है। शनिवार को त्रिपुरा में वाम किला ढहने की सूचना के बाद अचानक बसपा के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन की चर्चाएं तेज हो गईं। हालांकि बसपा के जिम्मेदार नेताओं ने इस तरह की किसी सूचना से इन्कार किया है।

बताया जा रहा है कि गोरखपुर और फूलपुर में हो रहे लोकसभा उपचुनाव के बारे में बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी के जिम्मेदार नेताओं से फीडबैक लिया था। दोनों लोकसभा क्षेत्रों के जोनल कोऑर्डिनेटर से भी उनकी बात हुई थी। शनिवार को अचानक बसपा के सपा को समर्थन की चर्चाएं तैरने लगीं, क्योंकि बसपा के कई नेता भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकता के पक्ष में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार हो चुकी है सपा और बसपा नेताओं की बातचीत

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
यहां तक कि सपा और बसपा के जिम्मेदार नेताओं की पर्दे के पीछे इस बारे में कई बार बातचीत भी हो चुकी थी। बसपा सुप्रीमो मायावती की सहमति मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर जोनल कोऑर्डिनेटर व स्थानीय नेता एक-दो दिन में सपा प्रत्याशियों के समर्थन का एलान कर सकते हैं।

हालांकि बसपा के जिम्मेदार नेताओं ने ऐसे किसी आधिकारिक फैसले से इन्कार किया है। उनका कहना है कि हो सकता है मायावती ने दोनों लोकसभा क्षेत्रों के जोनल कोऑर्डिनेटर को सीधे निर्देशित किया हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें