फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़ों को लेकर नाटक कर रही है सपा: बसपा

Fri, 13 Sep 2013 07:33 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा ने सपा पर प्रदेश की 16 पिछड़ी जातियों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


उसने कहा है कि वह पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल कराने का नाटक कर रही है। किसी भी जाति को अनुसूचित जाति में शामिल करने का अधिकार संसद के पास है।

बसपा सुप्रीमो मायावती संसद के भीतर और बाहर इसकी लड़ाई लड़ रही हैं। सपा की पिछली सरकार ने 2003 से 2007 के बीच भी इन वर्गों का भारी नुकसान किया था। इसलिए इस समाज के लोगों को सपा से सजग रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

बसपा राज्य कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि 2003 में तत्कालीन मुलायम सरकार ने एक सोची समझी साजिश के तहत 12 पिछड़ी जातियों कहार, केवट, कुम्हार, धीवर, बिंद, राजभर, धीमर, बाथम, तुरहा, गौंड़, मांझी व मछुआ जातियों को एक अधिसूचना से अनुसूचित जाति वर्ग घोषित कर दिया था।
विज्ञापन


जबकि यह राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। संविधान की धारा 341, 342 व न्यायालय के विभिन्न आदेशों से यह अधिकार संसद के पास है। इसके चलते ही सपा सरकार के इस फैसले पर उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें