फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा मध्यप्रदेश की सभी 230 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, 22 प्रत्याशियों की पहली सूची की जारी

Fri, 21 Sep 2018 06:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बसपा ने मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। माना जा रहा है कि पार्टी बिना गठबंधन अकेले ही सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन


बसपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी राम अचल राजभर तथा बसपा के मध्य प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देशों का हवाला देते हुए 22 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है।

इस सूची में बसपा विधायक दल के नेता सत्य प्रकाश एडवोकेट को मुरैना जिले की अंबाह व विधायक ऊषा चौधरी को सतना जिले के रैगांव तथा शीला त्यागी को रीवा जिले के मनगवां सीट से प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक राम गरीब कोल को रीवा के सिरमौर, राम लखन सिंह पटेल को सतना केरामपुर बघेलान का प्रत्याशी घोषित किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें