रायबरेली। दूर संचार निगम दफ्तर के निकट बृहस्पतिवार को केबल कट जाने से बीएसएनएल की इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं 24 घंटे तक ठप रहीं। इससे पांच हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। शहर क्षेत्र में फाइवर नेट के 600 कनेक्शन और 70 टॉवरों से करीब पांच हजार फोरजी इंटरनेट के उपभोक्ता हैं। बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे सारस होटल के पास पाइप लाइन खोदाई के दौरान अंडरग्राउंड केबल कट गई। इससे इंटरनेट और मोबाइल ध्वस्त हो गईं। सरकारी कार्यालयों में लगे फाइबर नेट से कामकाज प्रभावित रहा। दूसरी कंपनियों का सिम लगाकर काम किया गया। जनसुविधा केंद्रों और कैफे संचालकों को परेशानी झेलनी पड़ी।
बीएसएनएल उपभोक्ता रामऔतार, नौरंग त्रिपाठी, आशीष त्रिपाठी, मनीष कुमार ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर तीन बजे अंडरग्राउंड केबल की जगह ऊपर से केबल बिछाई गई। इसके बाद सेवाएं पटरी पर लौट पाईं। एसडीओ टाउन संदीप शुक्ला ने बताया कि केबल कटने से समस्या आई थी। ओवरहेड केबल बिछाकर सेवाएं बहाल करा दी गई हैं।
-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ