फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSNL: छुट्टी पर भी खुलेंगे कस्टमर केयर सेंटर

Sun, 08 Dec 2013 02:18 AM IST
डिजीटल टीम/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएनएल ने उपभोक्ताओं की सुविधाओं के लिए जिले में संचालित अपने सभी 27 कस्टमर केयर सेंटर रविवार के साथ ही छुट्टी के अन्य दिनों में भी खोलने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


सर्किल के प्रधान महाप्रबंधक एस परिहार ने बताया कि अब अवकाश में भी सुबह आठ से शाम पांच बजे बिल जमा करने से लेकर फॉल्ट दर्ज कराने व नए कनेक्शन के लिए आवेदन की सुविधा मिलेगी।

नई व्यवस्था रविवार 8 दिसंबर से लागू हो जाएगी। इसके साथ ही बेसिक व ब्रॉडबैंड सेवाओं में बढ़ती लाइन फॉल्ट की समस्या से होने वाली परेशानी पर भी रोक लगायी जाएगी।
विज्ञापन


इसके लिए अब एक्सचेंज स्तर पर डेली लाइनमैन बेस फॉल्ट रिपोर्ट तैयार कराते हुए जिम्मेदारी तय की जाएगी। फॉल्ट के त्वरित निस्तारण के लिए एक मोबाइल वैन भी उपलब्ध करायी जाएगी।

शहर के 14 प्रमुख भवनों में इस माह के अंत तक फाइबर टू होम (एफटीटीएच) सेवा का संचालन शुरू हो जाएगा। पीजीएम परिहार ने बताया कि इन भवनों में फाइबर टू होम सुविधा मुहैया कराने की तैयारियां हो गयी है।

बीते दिनों चंडीगढ़ मुख्यालय के आईएन सिस्टम में आयी फॉल्ट के कारण 12 घंटे तक बाधित रही पूरे उत्तर भारत की बीएसएनएल सेवाओं के दौरान बिना बातचीत के कम हुए प्री-पेड कस्टमरों के बैलेस की वापसी होगी।

ऐसे कस्टमरों को खाते से बिना बातचीत के हुई कटौती अथवा रिचार्ज के बाद भी खाते में पैसा न आने की शिकायत कॉल सेंटर के 1503 नंबर पर दर्ज कर डॉकेट नंबर लेना होगा। पुष्टि के आधार पर ऐसे कस्टमरों का कम हुआ बैलेंस वापस होगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें