फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSNL के इस प्लान में 3000 का डोंगल मिलेगा फ्री

Wed, 23 Oct 2013 02:17 AM IST
ज्ञान सक्सेना/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली के मौके पर बीएसएनएल प्रशासन अपने कस्टमरों को फीलगुड कराने की तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन


इसके तहत 100 डेज का विशेष अभियान चलाकर न केवल सेवाओं की गुणवत्ता बेहतर बनाई जाएगी, बल्कि बेसिक, प्री-पेड, ब्राडबैंड व वाईमैक्स सेवाओं को भी विस्तारित किया जाएगा।

इस दौरान प्री-पेड कनेक्शन लेने वालों को मुफ्त सिम व इंटरनेट कनेक्शन लेने वाले को 32 सौ के वार्षिक प्लान में हर माह 2.5 जीबी तक मुफ्त उपयोग के साथ फ्री डोंगल भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


बाजार में इस डोंगल की कीमत ढाई से तीन हजार के बीच है। इसके साथ ही फाइबर टू होम योजना से शहर के छह नए प्रमुख कार्यालय व आवासीय भवनों को युक्त बनाया जाएगा। यह जानकारी सर्किल के प्रधान महाप्रबंधक सुनील परिहार ने मंगलवार को दी।

परिहार ने बताया कि एक माह में विभूति खंड स्थित किसान मंडी भवन, विपिन खंड स्थित आरबीआई मुख्यालय व सीएसआई टॉवर, अलीगंज स्थित केंद्रीय भवन सहित एक अन्य बहुमंजिला आवासीय कालोनी को फाईबर टू होम की सेवा से युक्त बनाया जाएगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही बेसिक टेलीफोन व ब्राडबैंड सेवा को फाल्ट मुक्त बनाने के लिए एचएएल, फन मॉल, सीएम आवास, केनरा बैंक, व्यापार कर भवन व बैंक ऑफ इंडिया के रीजनल मुख्यालय के आस पास के छह किलोमीटर इलाके में नई ओएफसी लाइन बिछाने का कार्य भी किए जाने को मंजूरी दी गयी है।

इसका मकसद चिह्नित इलाकों में आए दिन ओएफसी फाल्ट के कारण बाधित होने वाली सेवाओं को बेहतर बनाना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें