फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल के 2जी व 3जी सिम की बिक्री बंद, इन जिलों में शुरू होगी 4जी सेवा

Tue, 15 Jan 2019 11:28 PM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
BSNL 4G VoLTE
विज्ञापन

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) अगले हफ्ते से प्रदेश के 11 जिलों में 4जी सेवा शुरू करने जा रहा है। वहीं लखनऊ के उपभोक्ताओं को फरवरी तक का इंतजार करना पड़ेगा। उधर, कंपनी ने 2जी और 3जी सिम की बिक्री बंद कर दी है। अब सिर्फ 4जी सिम ही मिलेंगे।

विज्ञापन


पूर्वी सर्किल के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) टीएन शुक्ला ने बताया कि पहले चरण में 4जी सुविधा से जुड़ने वाले जिले चित्रकूट, बांदा, फतेहपुर, कानपुर देहात, प्रतापगढ़, शाहजहांपुर, हरदोई, हमीरपुर, महोबा और लखीमपुरखीरी हैं।

इन जिलों में 4जी सेवा से जुड़े सभी संसाधन व हार्डवेयर सिस्टम को अपडेट करा लिया गया है। इन जिलों में 3जी नेटवर्क सिस्टम बहुत कमजोर है, जिसके चलते इन्हें प्राथमिकता में रखते हुए स्पैक्ट्रम मिलने के बाद अगले सप्ताह से 4जी नेटवर्क की सुविधा शुरू कराई जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊवासियों को करना होगा इंतजार

बीते एक साल से लखनऊ में 4जी मोबाइल सेवा मुहैया कराने के दावे तक सिमटा बीएसएनएल शहरवासियों को बिना नेटवर्क 4 जी सिम ही उपलब्ध कराएगा। हालांकि 4जी सेवा के लिए फरवरी तक का इंतजार करना होगा।  सीजीएम ने बताया कि लखनऊ में 4जी नेटवर्क मुहैया कराने को सभी तकनीकी तैयारी काफी पहले से पूरी कर ली गयी है सिर्फ स्पैक्टम मिलने का इंतजार किया जा रहा है। सिम की कीमत 20 रुपये रखी गई है जो जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मिलेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें