लखनऊ विश्वविद्यालय में गुरुवार को बीएससी मैथ्स की काउंसलिंग शुरू होगी। बीएससी मैथ्स की कुल 477 सीटों के लिए इस साल 6131 अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी थी। बीकॉम के बाद विश्वविद्यालय में सर्वाधिक डिमांड इसी कोर्स की है।
वहीं बीए में बृहस्पतिवार को एससी व एसटी कैटेगरी के प्रवेश लिए जाएंगे। प्रवेश समन्वयक प्रो. अनिल मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को ही बीकॉम की 198 सेल्फ फाइनेंस सीटों पर दाखिले के लिए शेड्यूल जारी किया जाना है।
ओपन सेलेक्टेड की काउंसलिंग के बाद बीए और बीए ऑनर्स में मिलाकर 508 सीटें रिक्त रह गई हैं। वहीं, बीएससी बायो के एक समूह में छह सीटें ओपन सेलेक्टेड की हैं।
प्रो. अनिल ने बताया कि 30 जून को पहले चरण की काउंसलिंग समाप्त होने के बाद कई कोर्स की बची सीटों के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी किया जाएगा।
बीए की ओपन लिस्ट में नहीं भरीं यह सीटें
demo pic
- फोटो : amar ujala
बीए और बीए ऑनर्स की ओपन लिस्ट की काउंसलिंग में बुधवार को एआईएच, मैथेमेटिक्स, स्टैटिस्टिक्स, एजुकेशन और एंथ्रोपोलॉजी विषय को अभ्यर्थियों ने हाथों हाथ लिया।
इन पांचों सब्जेक्ट्स में ओपन लिस्ट की सभी सीटें भर गईं। वहीं फंक्शनल हिंदी में 13, हिंदी में 79, फ्रेंच में 17, फंक्शनल संस्कृत में 17, संस्कृत में 34, उर्दू में 43, अरब कल्चर में 42, अरेबिक में 35, एशियन कल्चर में 65, ज्योतिर्विज्ञान में 16, लिंग्विस्टिक्स में 18, पर्शियन में 33, होम साइंस में 38, फिजिकल एजुकेशन में 8, ट्रैवेल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट में 54, ‘सोशल वर्क, पुलिस साइंस व रूरल डवलपमेंट’ के समूह में 32 और बीए ऑनर्स पब्लिक पॉलिसी में 13 सीटें रिक्त हैं।
बीएससी मैथ्स में आज का शेड्यूल
demo pic
सुबह 9 बजे--ओपन सेलेक्टेड सभी सब कैटेगरी
सुबह 10 बजे--ओपन सेलेक्टेड 1 से 50 रैंक
सुबह 11.30 बजे--ओपन सेलेक्टेड 51 से 100 रैंक
दोपहर 1.30 बजे--ओपन सेलेक्टेड 101 से 150 रैंक
दोपहर 2.30 बजे--ओपन सेलेक्टेड 151 से 208 रैंक
बीए में आज का शेड्यूल:
सुबह 9 बजे--एससी, एसटी सेलेक्टेड सभी सब कैटेगरी
सुबह 9.30 बजे--एससी सेलेक्टेड 1 से 75 रैंक
सुबह 10 बजे--एसटी सेलेक्टेड 1 से 29 रैंक
सुबह 11.30 बजे--एससी सेलेक्टेड 76 से 150 रैंक
दोपहर 1 बजे--एससी सेलेक्टेड 151 से 220 रैंक
दोपहर 2.30 बजे--एससी सेलेक्टेड 221 से 303 रैंक