फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस कॉलेज ने दिए कई न्यायाधीश और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी

Thu, 23 Jun 2016 12:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज बिलासपुर
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज बिलासपुर ने जहां प्रदेश हाईकोर्ट को न्यायाधीश दिया। वहीं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी कॉलेज से शिक्षा ग्रहण कर निकले है। नैक ने कॉलेज को बी ग्रेड का दर्जा दे रखा है। यहां वाईफाई की भी सुविधा मिल रही है। 1952 में शुरू हुए इस कॉलेज में शुरू के दिनों में
विज्ञापन


1500 छात्र छात्राओं के बैठने की क्षमता थी। लेकिन अब यहां 4000 छात्र-छात्राओं के बैठने की क्षमता है। इसके अलावा कॉलेज में सभी प्रकार की लैब हैं। खेल गतिविधियों के लिए काफी बड़ा मैदान है। यही कारण है कि यहां शिक्षा ग्रहण करने के लिए युवाओं में क्रेज है।

यहां से पढ़े
हिमाचल हाईकोर्ट के जज विवेक ठाकुर, शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशक सुशील पुंडीर, सेवानिवृत्त डीजीपी आईडी भंडारी, शिक्षा विभाग के निदेशक दिनकर बुराथोकी, इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी प्रियंका नेगी, सदर विधायक बंबर ठाकुर, पूर्व वन मंत्री राम लाल ठाकुर।
विज्ञापन


 

कॉमर्स के लिए कंपीटीशन

डिग्री कॉलेज बिलासपुर
बिलासपुर डिग्री कॉलेज में कॉमर्स संकाय में बच्चों की अधिक रुचि है। यहां कॉमर्स की पूरी 120 सीटों भरी होती हैं। कॉमर्स में प्रवेश लेने के लिए छात्रों में कड़ा कंपीटीशन रहता है।

कॉलेज में दो हॉस्टलों की सुविधा
बिलासपुर कॉलेज में छात्रों के लिए हॉस्टल सुविधा भी है। यहां छात्र और छात्राओं के लिए दो हॉस्टल हैं। यहां 40 लड़कियों और 96 लड़कों के लिए हॉस्टल की सुविधा है।

पिछले साल की मेरिट
बीएससी         86 प्रतिशत
बीए             91 प्रतिशत
बीकॉम        97 प्रतिशत 
विज्ञापन

किस विषय में कितनी सीटें

राकेश भारद्वाज, प्रिंसिपल डिग्री कॉलेज बिलासपुर - फोटो : अमर उजाला
राजनीतिक शास्‍त्र       140
इतिहास                  140
अंग्रेजी                   140
अर्थशास्त्र                140
लोक प्रशासन          140
हिंदी                     140
फिजिक्स               140
केमिस्ट्री                 140
बायलाजी    वॉटनी   140
कामर्स                 140    
बीसीए                  30
पीजीडीसीए             30

कॉलेज में एडमिशन के लिए प्रोस्पेक्टस लेना पड़ता है। इसके बाद अपना पसंदीदा विषय चयन करके पेपर जमा करवाना होता है। इसके बाद कॉलेज द्वारा मेरिट लिस्ट निकाली जाती है।

कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। आवदेन 25 जून तक लिए जाएंगे। इसके बाद मेरिट के आधार पर हर विषय में प्रवेश दिया जाएगा। कॉलेज में छात्रों को वाई फाई की सुविधा भी है। -राकेश भारद्वाज, प्रिंसिपल डिग्री कॉलेज बिलासपुर
हेल्पलाइन नंबर  01978-222417
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें