फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: यूपी में 33 जिलों के बीएसए बदले, बेसिक शिक्षा विभाग के 61 अधिकारियों की तबादला सूची जारी

Wed, 29 Jun 2022 10:40 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

तबादला सूची में संभल की बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी को सुल्तानपुर, देवरिया के बीएसए संतोष कुमार राय को अयोध्या और अयोध्या के संतोष देव पांडेय को बाराबंकी का बीएसए बनाया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को बेसिक शिक्षा विभाग में उत्तर प्रदेश शैक्षिक सेवा समूह ख के 61 अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। इसके तहत 33 जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) बदले गए हैं। 

विज्ञापन


तबादला सूची में संभल की बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी को सुल्तानपुर, देवरिया के बीएसए संतोष कुमार राय को अयोध्या और अयोध्या के संतोष देव पांडेय को बाराबंकी का बीएसए बनाया गया है। 

जालौन के बीएसए प्रेमचंद्र यादव को वरिष्ठ प्रवक्ता डायट बाराबंकी, गाजियाबाद के बीएसए बृजभूषण चौधरी को वरिष्ठ प्रवक्ता डायट लखीमपुर खीरी, कानपुर नगर के बीएसए पवन कुमार तिवारी को वरिष्ठ प्रवक्ता डायट उन्नाव के पद पर स्थानांतरित किया है। 
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा निदेशालय में संबद्ध चल रहे ओमप्रकाश यादव को वरिष्ठ प्रवक्ता डायट सीतापुर, संजीव कुमार को बेसिक शिक्षा निदेशालय में विधि अधिकारी, महोबा के बीएसए सूर्यभान को वरिष्ठ प्रवक्ता डायट बहराइच के पद पर स्थानांतरित किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें