लखनऊ। सोशल मीडिया पर पिस्टल और बंदूक से फायरिंग करते हुए दो भाइयों का वीडियो वायरल होने के बाद जानकीपुरम पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने इस मामले में शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए पंकज रावत और नीरज रावत नाम के दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि वायरल वीडियो लगभग दो वर्ष पुराना है। वीडियो में फायरिंग करते हुए दिख रहे पंकज रावत और नीरज रावत, तिवारीपुरम, जानकीपुरम के निवासी हैं। पूछताछ में दोनों भाइयों ने बताया कि उनके दादा शत्रुघ्न के नाम पर दोनों असलहों का लाइसेंस है। करीब दो वर्ष पहले वे असलहों की सफाई कर रहे थे और जांच के के लिए उन्होंने तबेले में फायरिंग की थी। इस दौरान उन्होंने फायरिंग का वीडियो बनाया था, जिसे बाद में उनकी बहू ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।