फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से इंकार पर मौसेरे भाई ने बहन को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वैलेंटाइन डे पर शादी के प्रस्ताव से इनकार करने पर मौसेरे भाई ने युवती को उसके घर के दरवाजे पर तमंचे से गोली मार दी। गोली युवती की जांघ में लगी है।
विज्ञापन


उसे मेडिकल कालेज झांसी ले जाया गया है। वारदात करके युवक भाग निकला। रविवार को वह फिर शादी का प्रस्ताव लेकर गया था।

उरई के मोहल्ला तिलक नगर के पप्पू खां ने बेटी नेहा खां का विवाह झांसी के नंदनपुरा में रहने वाले रिश्तेदार के बेटे असलम से तय किया था।
विज्ञापन

शादी से इनकार किया तो गोली मार दी

परिजनों के मुताबिक असलम का आचरण ठीक न होने पर रिश्ता तोड़ दिया था। रविवार को असलम नेहा के घर पहुंचा। करसान रोड स्थित दारुम उलूम बरकातिया में शिक्षिका नेहा परीक्षा ड्यूटी करने गई थी।

असलम नेहा की वापसी का इंतजार करने लगा। शाम को नेहा घर के दरवाजे पर शादी के लिए दबाव बनाने लगा। परिजनों की रजामंदी न होने पर नेहा ने इनकार कर दिया। इससे गुस्साए असलम ने तमंचे से गोली मार दी। गोली नेहा की जांघ में लगी। वह लहूलुहान होकर गिर गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें