फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घर ले जाकर देवर के दोस्त ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Thu, 19 Feb 2026 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। अमेठी से रिश्ते के देवर से मिलने आई महिला से देवर के दोस्त चिनहट मटियारी निवासी अनुज ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को धमकाया। इस मामले में चिनहट पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बुधवार को आरोपी अनुज को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि महिला का रिश्ते का देवर चिनहट में रहता है। महिला की उससे बातचीत होती रहती है। 25 दिसंबर को उसका मोबाइल बंद हो गया। इस पर महिला उससे मिलने के लिए लखनऊ पहुंची। उन्होंने रिश्ते के देवर के दोस्त अनुज से संपर्क किया। उसने महिला को मटियारी स्थित अपने कमरे पर बुला लिया।
आरोप है कि उनके कमरे में पहुंचने के बाद आरोपी अनुज ने उनके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़िता अमेठी अपने गांव चली गईं और परिजनों को आपबीती बताई। पीड़िता ने मंगलवार को आरोपी अनुज के खिलाफ चिनहट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि सर्विलांस की मदद से बुधवार को आरोपी अनुज को कठौता झील के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है और मूल रूप से लखीमपुर खीरी संपूर्णानगर गोविंदनगर का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें