फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जेठ पर यौन शोषण व आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप

Sun, 04 May 2025 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
जेठ पर यौन शोषण व आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप
विज्ञापन
मोहनलालगंज। एक गांव में रहने वाली युवती ने जेठ पर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म व आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि शिकायत करने पर पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। दहेज प्रताड़ना का भी आरोप लगाया है। एसीपी रजनीश वर्मा के मुताबिक युवती की शिकायत पर दुष्कर्म, आईटी एक्ट और दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


रायबरेली की रहने वाली युवती का निकाह मार्च 2022 में मोहनलालगंज में हुआ था। कुछ दिन बाद से ही ससुरालीजन दहेज के लिए उन्हें परेशान करने लगे थे। सितंबर 2024 को घर के लोग बाहर थे। आरोप है कि जेठ ने उन्हें कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेसुध होने पर दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उनका यौन शोषण करने लगा। आजिज आकर इसकी शिकायत पिता से की तो जेठ ने आपत्तिजनक वीडियो अपनी चाची को भेज दिया। इसकी शिकायत करने पर पति ने उनकी पिटाई कर अप्रैल 2025 को घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें