फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजाबाद और इलाहाबाद के बाद उठी गोंडा का नाम बदलने की मांग

Fri, 09 Nov 2018 01:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा
विज्ञापन

गोंडा में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर गोंडा-बहराइच ब्रॉडगेज ट्रेन का उद्घाटन किया। इस दौरान मंच पर मौजूद कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने गोंडा का नाम बदलकर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने की मांग की। इस अवसर पर डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल, सांसद कीर्ति बर्धन सिंह आदि नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि योगी सरकार द्वारा विगत कुछ दिनों में इलाहाबाद और फैजाबाद का नाम बदला जा चुका है। अयोध्या में दीपावली के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने फैजाबाद का नाम बदलकर आयोध्या कर दिया। वहीं इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किया जा चुका है। इतना ही नहीं राजधानी लखनऊ में इंटरनेशनल मैच से पहले नवनिर्मित इकाना स्टेडियम का नाम भी योगी सरकार ने अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर कर दिया।

नाम बदलने की इस राजनीति का विपक्ष ने कड़ा विरोध किया है। अखिलेश यादव जहां पहले ही योगी सरकार पर सपा सरकार के कामों का क्रेडिट लेने का आरोप लगाते रहे हैं, वहीं मायावती ने योगी सरकार को नाम बदलने की राजनीति के बजाय विकास की योजनाओं पर काम करने की नसीहत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें