फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नए अंदाज में लौटे गजरे पर फिदा दुल्हनें

Fri, 05 Dec 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
बालों में ट्रेंडिंग गजरा लगाए हुए युवतियां।
विज्ञापन
लखनऊ। ब्राइडल फैशन में सदियों पुराना गजरा एक बार फिर नए रंग-रूप के साथ लौट आया है। मॉडर्न दुल्हनें भारी-भरकम आभूषणों की जगह गजरे को चुनकर अपने लुक को परंपरा और आधुनिकता का खूबसूरत मेल दे रही हैं। पहले केवल पारंपरिक जूड़े तक सीमित रहने वाला गजरा अब दुल्हनों की पहचान बन चुका है।
विज्ञापन


बाजार में इसकी कीमतें भी तेजी से बढ़ते ट्रेंड को दर्शा रही हैं। ताजे फूलों वाले गजरे 100 से 1,000 रुपये तक, जबकि आर्टिफिशियल गजरे 1,000 से 5,000 रुपये तक उपलब्ध हैं।
फैशन एक्सपर्ट पिंकी पाराशर बताती हैं कि गजरा अब सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक खास गहना बन चुका है, जो दुल्हन को सादगी के साथ शाही लुक भी देता है। अब दुल्हनें गजरे को जूड़े के अलावा साइड ब्रेड और लो-बन के साथ भी स्टाइल कर रही हैं। खास तौर पर मल्टी-लेयर गजरा इस सीजन का सबसे पसंदीदा विकल्प है, जो पूरे जूड़े को कवर करते हुए रॉयल टच देता है।
विज्ञापन


-

प्री-वेडिंग से रिसेप्शन तक थीम आधारित गजरे

हाफ-अपस्टाइल गजरा : हल्दी फंक्शन के लिए उपयुक्त। ओपन हेयर या हाफ-अप हेयरस्टाइल में लगाया जाता है।

कलर कोऑर्डिनेशन गजरा : मेहंदी और प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए। लहंगे के रंग से मैच करते हुए लाल या गुलाबी गुलाबों से तैयार किया जाता है।

पर्ल एम्बेडेड गजरा : रिसेप्शन और संगीत नाइट के लिए परफेक्ट। मोतियों और छोटे बीजों से सजाया जाता है, जो लुक में ग्लैम जोड़ता है।

ब्राइडल फोटोग्राफी से बढ़ी लोकप्रियता
मल्टी-लेयर और घने गजरे तस्वीरों में बेहद खूबसूरत दिखते हैं। ब्राइडल फोटोग्राफी में गजरे की यह खूबसूरती ट्रेंड को और मजबूत कर रही है।

बालों में ट्रेंडिंग गजरा लगाए हुए युवतियां।

बालों में ट्रेंडिंग गजरा लगाए हुए युवतियां।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें