फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की रात भड़की दुल्हन, ऐसे लड़के संग नहीं बिता सकती जीवन

Fri, 11 Dec 2015 03:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर के थाना चकेरी के कोयला नगर में जयमाल के दौरान बारातियों की नशेबाजी और महिलाओं से छेड़छाड़ से नाराज लड़की पक्ष के लोग भड़क गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


वहीं, स्टेज पर दूल्हे को नशे की हालत में देखकर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। इस मामले में चकेरी पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।

बुधवार को बिधनू के बाजपुर निवासी खेत मजदूर सुखराम के बेटे रोहित की बारात चकेरी के कोयला नगर में आई थी। आरोप है कि जयमाल के वक्त बारातियों ने नशे की हालात में वधू पक्ष की महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


इस पर दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट के बाद समारोह के दौरान तनाव व्याप्त हो गया। उधर, दुल्हन ने जयमाल के दौरान दूल्हे को नशे की हालत में देख शादी से इंकार कर दिया। इस मामले में गुरुवार देर शाम तक कोयला नगर चौकी में पंचायत चलती रही। आखिर में सुलह नहीं होने पर चकेरी पुलिस ने दोनो पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

खेत बेचकर हो रही थी बेटी की शादी

दूल्हे को नशे में देखकर दुल्हन ने समझौते के सभी शर्तों को नकार दिया। उसका कहना था कि भाइयों के साथ मारपीट हुई है।

वह खुद नशे में गालियां बक रहा था। इस तरह परिवार के साथ जिंदगी नहीं बिताई जा सकती है।

मूल रुप से बदरका निवासी महिला के पति की चार साल पहले मृत्यु हो गई थी। इनके तीनों बेटे मजदूरी करते हैं। बेटी की शादी के लिए महिला ने आधा बीघा खेत बेचा था।

बारातियों - घरातियों के बीच छेड़छाड़ और मारपीट का मामला है। दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। हर्जाना देने के लिए वर पक्ष तैयार है। -राजीव द्विवेदी, इंसपेक्टर, थाना चकेरी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें