फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों के घटिया पार्ट्स खरीदकर कर रहे हेराफेरी

Wed, 30 Apr 2014 08:30 AM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के करीब 20 लाख लोगों को बस का सफर कराने वाला उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ‘भ्रष्टाचार निगम’ में तब्दील हो चुका है।
विज्ञापन


यहां के कार्यकारी मुख्य प्रधान प्रबंधक (सीजीएम) एवं प्रधान प्रबंधक (जीएम) स्तर के अफसर जांच के शिकंजे में फंस चुके हैं।

इनके कारनामे के बाद अब कार्यशाला के सेवा प्रबंधकों पर बस के घटिया स्पेयर पार्ट्स खरीदकर कमीशन खाने का मामला सामने आया है।

सेवा प्रबंधकों के इस धंधे से निगम की बसें आए दिन सड़क पर दम तोड़ रही हैं।

निगम के प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार मेश्राम ने परिक्षेत्र के सेवा प्रबंधकों के कमीशनखोरी की पोल खोली है।

प्रबंध निदेशक ने शैक्षिक अवकाश पर विदेश जाने से एक दिन पूर्व 25 अप्रैल को इस कमीशनखोरी, खराब बस के स्पेयर पार्ट्स बेचने एवं आउटसोर्सिंग से जेब भरने के सिलसिले में सेवा प्रबंध से लेकर नोडल अफसर तक को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


पत्र में यह लिखा गया कि घटिया स्पेयर पार्ट्स की खरीद के चलते बसों की यांत्रिक स्थिति में लगातार गिरावट आई है।

इससे सवारियों से भरी बसें बीच सड़क पर दम तोड़ रही हैं। सेवा प्रबंधकों की कमीशनखोरी के चलते बसों के डीजल औसत में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है।

डीजल औसत की आड़ में ड्राइवरों से रिकवरी करते हैं। प्रबंध निदेशक ने सेवा प्रबंधकों को घटिया के बजाय उच्च गुणवत्ता के स्पेयर पार्ट्स खरीदने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें