इंदिरानगर के ए ब्लॉक सि्थत योग पार्क में शुक्रवार को कॉलोनी वासियों ने धूमधाम से दिवाली उत्सव
लखनऊ। इंदिरानगर के ए ब्लॉक सि्थत योग पार्क में शुक्रवार को कॉलोनी वासियों ने धूमधाम से दिवाली उत्सव मनाया। महिलाओं और बच्चों ने शानदार गाने और नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि सीएमएस इंदिरानगर की प्रिंसिपल मोहिका कोहली पहुंचीं। सभी को घुल-मिलकर त्योहार मनाने का संदेश दिया। मिठाइयां बांट कर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के संयोजक सुनील त्यागी, राजीव गोयल, अतुल प्रकाश, आदित्य बली, आरके जोशी, सुधीर मिश्रा, देवाशीष सक्सेना, मीना सोती आदि लोग मौजूद रहे।
इंदिरानगर के ए ब्लॉक सि्थत योग पार्क में शुक्रवार को कॉलोनी वासियों ने धूमधाम से दिवाली उत्सव