फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सील गोदाम का ताला तोड़ कफ सिरप गायब कर बेचा, दो गिरफ्तार

Fri, 31 May 2024 05:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सील गोदाम का ताला तोड़कर कफ सिरप (फेंसेडिल) गायब करने वाले दो आरोपियों को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। इस गोदाम से कफ सिरप को अवैध ढंग से अलग-अलग राज्यों में सप्लाई किया जाता था।
विज्ञापन

एसटीएफ के डिप्टी एसपी लाल प्रताप सिंह से मिली जानकारी के अनुसार, आठ अप्रैल को एसटीएफ व खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने ट्रक चालक फरीदाबाद के संतोष कुमार यादव को गिरफ्तार कर 52 पेटी फेंसेडिल कफ सिरप बरामद किया था।
पूछताछ में चालक ने सरोजनीनगर के ट्रांसपोर्ट नगर से कफ सिरप को लोड करने की बात कुबूली थी। गोदाम को खाद्य विभाग की टीम ने सील कर दिया था। सील गोदाम को तोड़कर माल गायब कर दिया गया था।
विज्ञापन

मामले में बुधवार को एसटीएफ ने तालकटोरा के पवन गुप्ता और जानकीपुरम के शैलेंद्र आर्य को ठाकुरगंज से गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से चार मोबाइल, एक आधार कार्ड और एक हजार रुपये मिले हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि लालच में आकर कुछ लोगों के साथ मिलकर कफ सिरप को जाली ई-वे बिल व चालान बिल्टी के जरिये मंगवाकर पश्चिम बंगाल व बांग्लादेश में सप्लाई करते हैं। इससे काफी मुनाफा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें