फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बीआरडी महानगर अस्पताल में दो घंटे गुल रही, जांच ठप, मरीज लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बीआरडी महानगर संयुक्त चिकित्सालय में शनिवार को दो घंटे बिजली गुल रही। अस्पताल में लगे जनरेटर में भी इसी दौरान खराबी आ गई। इससे वार्ड में अंधेरा पसर गया। वहीं, जांच का काम भी प्रभावित हो गया। इससे कई मरीजों को लौटना पड़ा। गर्मी से मरीज व तीमारदार भी बेहाल हो गए। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि दो घंटे में ही जनरेटर ठीक करा लिया गया था।
विज्ञापन

अस्पताल की क्षमता 100 बेड की है। ओपीडी में हर दिन करीब एक से डेढ़ हजार मरीज आते हैं। अस्पताल में सुबह से बिजली का संकट गहराया हुआ था। जनरेटर से बिजली की आपूर्ति हो रही थी। दोपहर करीब 12 बजे अचानक जनरेटर में दिक्कत आ गई। कर्मचारियों ने उसे ठीक करने की कोशिश की, मगर कामयाब नहीं हुए। इससे पूरे अस्पताल में अंधेरा हो गया। अल्ट्रासाउंड व एक्सरे जांच मशीन ठप हो गई। काफी इंतजार बाद भी बिजली न आने पर कई मरीज लौट गए। सीएमएस डॉ. रंजीत दीक्षित का कहना है कि जनरेटर चेंजर को बदलने में दो घंटे का वक्त लगा। इसके बाद जनरेटर से बिजली आपूर्ति शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें