फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वित्तीय अनियमितता के आरोप में सहकारी ग्राम विकास बैंक का शाखा प्रबंधक निलंबित

विज्ञापन
वित्तीय अनियमितता के आरोप में सहकारी ग्राम विकास बैंक का शाखा प्रबंधक निलंबित
विज्ञापन
लखनऊ। उप्र. सहकारी ग्राम विकास बैंक की मोहनलालगंज शाखा का प्रबंधक विनोद कुमार गौतम निलंबित कर दिया गया है। बैंक के प्रबंध निदेशक शशि रंजन कुमार राव ने इसका आदेश जारी करने के साथ उसे सीतापुर कार्यालय से संबद्ध किया है। साथ ही, अनुशासनिक कार्रवाई का आदेश दिया है। इसके लिए प्रधान कार्यालय के वरिष्ठ प्रबंधक डॉ. सतीश कुमार सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

आदेश के मुताबिक विनोद कुमार रावत पर कई वित्तीय अनियमितताएं करने का आरोप है। उसे 10 जनवरी को इस बाबत कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। बैंक ने क्षेत्रीय प्रबंधक से भी जांच रिपोर्ट मांगी थी, जिसमें शाखा प्रबंधक को अनियमितताएं करने का प्रथमदृष्टया दोषी पाया गया था।

इसके बाद विनोद कुमार गौतम को बैंक के महत्वपूर्ण कार्यों में रुचि नहीं लेने, ऋण खातों में धनराशि जमा करने के बाद लेजर में त्रुटिपूर्ण अवशेष अंकित करने, ड्राईंग लिमिट नहीं बनाने, बिना कारण चेक को बार-बार निरस्त करने, महत्वपूर्ण अभिलेखों को पेंसिल से तैयार कर वित्तीय अनियमितता करने तथा अपने पदीय कर्तव्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में चूक करने का दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें