फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वकीलों की हड़ताल से फरियादी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। विभूतिखंड थाने में बीती 14 मार्च को पुलिसकर्मियों से झड़प की घटना के विरोध में वकीलों ने मंगलवार को अदालती काम नहीं किया। इससे हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ, जिला अदालत पहुंचे मुकदमों से जुड़े लोगों को मायूस लौटना पड़ा। हड़ताल की जानकारी न होने से कई लोग न्यायालय परिसर में काफी देर तक इंतजार भी करते रहे।

अवध बार एसोसिएशन, सेंट्रल बार एसोसिएशन और लखनऊ बार एसोसिएशन ने मंगलवार शाम आगे की रणनीति पर मंथन किया और हड़ताल खत्म करते हुए बुधवार से काम करने का फैसला लिया। यह भी निर्णय लिया गया कि दोपहर एक बजे तक आरोपी पुलिसकर्मियों का निलंबन न होने पर पुलिस कमिश्नर का घेराव करेंगे। साथ ही घटना की किसी अन्य एजेंसी से निष्पक्ष जांच कराए जाने के लिए याचिका दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




तहसीलों में भी दिखा असर



सरोजनीनगर तहसील के वकील भी कार्य बहिष्कार में शामिल रहे। सरोजनीनगर बार एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्यों ने बैठक घटना के आरोपी पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग की। उधर, तहसील में सभी अधिवक्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और पुलिस कमिश्नर को संबोधित ज्ञापन बिजनौर प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राणा को सौंपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें