भाई को भी लॉकअप में डाल दिया था
बताते चलें कि चचेरे भाई से पैसों के विवाद में पुलिस ने मोहित पांडेय को घर से उठाया था। उसे छुड़ाने के लिए थाने पहुंचे उसके भाई शोभाराम को भी पुलिस ने बंद कर दिया था। लॉकअप में उसकी आंखों के सामने भाई मोहित की तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उसकी मौत हो गई थी।
यह भी पढ़ेंः- UP: तब सपा ने दिया था कांग्रेस का साथ... अब सहारा दे रहा हाथ; 1993 में भी सहयोगी पार्टी के लिए बनाई थी दूरी
भाई बोला- लॉकअप में किया गया टॉर्चर
लॉकअप में मोहित के साथ बंद उसके भाई शोभाराम ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि भाई को लॉकअप में टॉर्चर किया गया है। उसे पीटा गया है। तबीयत खराब होने के बाद भी उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया गया। मामले में मां की तहरीर पर चिनहट थाना इंस्पेक्टर और चचेरे भाई आदेश सहित कई लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस हिरासत में मोहित पांडेय की मौत के बाद सोमवार को पीड़ित परिवार ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से भी मुलाकात की। उनसे न्याय की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष ने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया।