लखनऊ। पुराने विवाद में लखनऊ विश्वविद्यालय के नवीन परिसर में बीफार्मा द्वितीय वर्ष के छात्र अमन कुमार यादव पर छह नवंबर की शाम सीनियर छात्रों ने हमला कर दिया। पीड़ित के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं। इंस्पेक्टर जनाकीपुरम विनोद कुमार तिवारी के मुताबिक, चार नामजद समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
जौनपुर के जलालपुर निवासी अमन ने बताया कि छह की शाम करीब पांच बजे वह विवि के दूसरे गेट पर फोटोकॉपी कराने गए थे। वहां मौजूद गौरव सिंह (बीफार्मा तृतीय वर्ष), कुनाल सिंह (बीटेक मैकेनिकल तृतीय वर्ष), विशाल पटेल (बीफार्मा तृतीय वर्ष), प्रणव पांडे ने तीन-चार साथियों के साथ मिलकर उन पर अचानक हमला कर दिया। इंस्पेक्टर जानकीपुरम ने बताया कि आरोपी छात्रों की तलाश की जा रही है।