फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में युवती से शोहदों ने की अश्लील हरकतें, घर लौटते वक्त बरसाए पत्थर

Thu, 26 Apr 2018 03:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन

लखनऊ के कृष्णानगर में शादी समारोह में खाना खा रही मिर्जापुर की युवती से शोहदों ने छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें कीं। युवती ने शोर मचाया तो युवक मौके से भाग निकले।

विज्ञापन


रात को युवती परिवारीजनों के साथ घर लौटने के लिए निकली तो शोहदों ने बीच सड़क पर रोककर गाली-गलौज व मारपीट की। परिवारीजनों पर पथराव करते हुए शोहदे भाग निकले।

पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को पकड़ लिया है। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि युवती रिश्तेदार की शादी में परिवारीजनों के साथ आई थी।
विज्ञापन


शादी समारोह में कुछ युवक उसके पीछे लग गए। शोहदों ने खाना खाते वक्त युवती से छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। युवती ने विरोध किया तो परिवारीजन व रिश्तेदार एकत्र हो गए। मामला गरमाते देख शोहदे भाग निकले। 

Trending Videos
विज्ञापन

शोहदों के खिलाफ केस दर्ज

- फोटो : अमर उजाला
रात को युवती व उसके परिवारीजन मिर्जापुर वापस जाने के लिए निकले थे तभी लोकबंधु अस्पताल के पास पहले से इंतजार कर रहे शोहदों ने घेर लिया। उन्होंने गाली-गलौज व अभद्रता शुरू कर दी।

युवती व उसके परिवारीजनों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़े। इस पर शोहदे पत्थर चलाते हुए भाग निकले। युवती ने पुलिस कंट्रोलरूम को फोन कर सूचना दी।

मौके पर पहुंची पीआरवी के पुलिसकर्मियों ने कृष्णानगर थाने जाकर तहरीर देने को कहा और चलते बने। पीड़ित परिवार थाने पहुंचा और अज्ञात शोहदों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने दो शोहदों की पहचान कर उन्हें दबोच लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें