फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभलिए, सड़क पर अभी भी बिछी है मौत

Mon, 06 Oct 2014 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लेसा के इलाकाई इंजीनियरों की लापरवाही जनता पर भारी पड़ रही है। एक अक्तूबर को मेला देखकर घर लौट रहा युवक ट्रांसफार्मर के तारों के करंट की चपेट में आकर झुलस गया था।
विज्ञापन


इस युवक की चार अक्टूबर को मौत हो गई। लोगों ने ट्रांसफार्मर के कटे-पिटे तारों को बदलने की मांग की थी, पर सुनवाई नहीं हुई।

मड़ियांव पुलिस के मुताबिक, मुतक्कीपुर गांव निवासी सगीर का बेटा दानिश (22) कढ़ाई का काम करता था। एक अक्तूबर देर शाम वह चार दोस्तों संग मेला देखकर घर लौट रहा था।

रास्ते में ट्रांसफार्मर के पड़ोस से गुजरने पर कटे तारों के करंट की चपेट में आकर झुलस कर तड़पने लगा। दोस्तों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़े और डंडे से दानिश को अलग किया।
विज्ञापन

पिता ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां चार अक्तूबर की रात उसकी मौत हो गई। बेटे को खोने के गम में मां तरिबुल का रो-रोकर बेहाल हो गया था।

लापरवाही का आलम ये है कि इलाके इंजीनियरों ने न तो पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता पहुंचाई। ना ही ट्रांसफार्मर के कटे-पिटे तारों को बदला। इन तारों से खतरा अभी भी बना हुआ है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें