फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार से परेशान होकर टंकी पर चढ़े लड़के, सीएम योगी से मिलने की जिद पर अड़े

Sun, 10 Feb 2019 12:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
टंकी पर चढ़े लड़के। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सरकारी विभागों में बाबुओं के भ्रष्टाचार से परेशान लड़के लखनऊ के जियामऊ स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की जिद कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर उनकी बात न मानी गई तो कूदकर जान दे देंगे।

विज्ञापन


उनका कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश को 100 फीसदी भ्रष्टाचार से मुक्त करें। देश का आम नागरिक, किसान व युवा सभी भ्रष्टाचार से परेशान हैं। इसे पूरी तरह खत्म किया जाना चाहिए।

मामले की जानकारी पर गौतमपल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और इनमें से एक युवा से बात की। लड़के करप्शन क्लीनकर परमानेंट सॉल्यूशन नाम से एक पर्चा बांट रहे हैं। उनका कहना है कि अगर योगी से मिलने का आश्वासन न मिला तो जान दे देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें