फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ से शेकहैंड करने पहुंचा ‘सिरफिरा’ फिर...

विज्ञापन
विज्ञापन
मुझे सपने में सफेद बाघ दिखाई देता है मुझे उससे हाथ मिलाना है। ऐसी ही अजीबोगरीब बातों के साथ संदिग्ध हरकत करने वाले युवक को बुधवार शाम जू स्टाफ ने पकड़कर बाहर का रास्ता दिखाया।
विज्ञापन


स्टाफ के मुताबिक युवक पिछले दो हफ्ते से बाघ के बाड़े के पास ही चक्कर लगा रहा था। दिन-दिन भर वहीं बैठे रहने के साथ वह स्टाफ को टाइगर के किस्से भी सुनाता था।

बुधवार शाम टाइगर हाउस के पास तैनात स्टाफ की शिकायत पर अधिकारियों ने उसे बाहर का रास्ता दिखाया। कानपुर का रहने वाला यह युवक यूनुस चमड़े के कारोबार से जुड़ा है।
विज्ञापन


जू स्टाफ ने बताया कि लगभग 30 वर्षीय यूनुस दिन भर सफेद बाघ आर्यन और लायन हाउस के पास ही चक्कर लगा रहा था।

बाघ को देखकर करता था प्रणाम

बीते दिनों उसकी हरकतों से स्टाफ को उस पर कुछ शक हुआ। बुधवार को युवक दोपहर बाद फिर पहुंचा और बाड़े के बाहर बाघ को कभी सलामी देता तो कभी उसे दंडवत प्रणाम करता।

यह देखकर वहां तैनात स्टाफ हसन, मतीन ने उसे टोका तो यूनुस उनसे भिड़ गया। इस पर सिक्योरिटी विंग रिंग के इजहार की टीम को सूचना दी गई।

सिक्योरिटी टीम उसे पकड़ कर डिप्टी डायरेक्टर डॉ. उत्कर्ष शुक्ला और डिप्टी रेंजर के पास ले गई। जहां उसकी अजीबोगरीब बातें सुनने के बाद अधिकारियों ने उसे परिसर से बाहर ले जाने को कहा।

दिल्ली में बाघ ले चुका है एक जान

दिल्ली के चिड़ियाघर में बीते दिनों हुई एक खौफनाक घटना ने हड़कंप मचा दिया। यहां एक सफेद बाघ ने बेरहमी से एक किशोर को मार डाला।

12वीं में पढ़ने वाला मकसूद अपने कुछ दोस्तों के साथ चिड़ियाघर घूमने गया था। इस दौरान उत्साह में उसने चेतावनी बोर्ड को भी नजरअंदाज कर दिया और डेंजर जोन में चला गया।

चिड़ियाघर के बाड़ा संख्या आठ में सफेद बाघ का बसेरा था। किशोर जोश में बाड़े के बेहद नजदीक चला गया।

वहां, सफेद बाघ ने उस पर हमला कर दिया। बाघ को देखकर मकसूद ने भागने की कोशिश भी की लेकिन, असफल रहा। पलक झपकते ही बाघ ने उसे दबोच लिया और हमला बोल दिया।

उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चिड़ियाघर में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

बेरहमी से चीर डाला देखते रह गए सब

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक बाघ को करीब से देखने के चक्कर में चिड़ियाघर के उस हिस्से में चला गया, ‌जहां आमतौर पर पानी भरा रहता है और बाघ को करीब से देखा जा सकता है।

इस समय उस हिस्से का पानी सूखा हुआ है। युवक उस हिस्से में पहुंचा ही था कि बाघ युवक की ओर आने लगा। बाघ को देखते ही युवक बुरी तरह डर गया और उसी बाड़े में गिर पड़ा।

जल्द ही बाघ युवक के सामने आकर खड़ा हो गया और उसे घूरने लगा। डरा-सहमा युवक बाघ से अपनी जान बख्‍शने की प्रार्थना करता रहा। इस बीच बाहर खड़े कुछ लोगों ने बाघ को पत्‍थर मारना शुरू कर दिया। दरअसल लोग बाघ को वहां से भगाना चाहते थे।

लेकिन इसका बाघ पर उल्टा प्रभाव पड़ा। बाघ को गुस्सा आ गया और उसने युवक को अपने मुंह में दबोच लिया। इस दौरान युवक चिल्लाता रहा लेकिन, बाघ ने उसे कुछ दूर ले जा जमीन पर पटक-पटक कर मार डाला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें