फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार से इनकार किया तो लड़की की जांघ पर मारी गोली

Sun, 05 Apr 2015 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर/रामकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
एक तरफा प्यार का विरोध करना एक किशोरी को काफी महंगा पड़ गया। नाराज दबंग ने उस पर असलहे से फायर झोंक दिया। गोली किशोरी की जांघ में जा लगी। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मामला रामकोट थाना क्षेत्र का है। ग्राम मधवापुर निवासी किशोरी गांव की बाजार में चाट का ठेला लगाती है।

शनिवार को उसके घर के पड़ोस में रहने वाला विकास मिश्रा उर्फ विक्की (39) बाजार में पहुंचा और उससे प्यार का इजहार करने लगा। विरोध करने पर वह भड़क उठा और अभद्रता करने लगा। किशोरी ने फटकार लगाई तो उसने असलहा निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनदहाड़े भरे बाजार में गोली चलने से मचा हडकंप

इससे घबराई किशोरी हाथ छुड़ा कर वहां से भाग निकली। इस पर आरोपी ने फायर झोंक दिया। वहीं दिनदहाड़े भरी बाजार में गोली चलने से भगदड़ मच गई। इस बीच आरोपी भी मौके से भाग निकला। स्थानीय नागरिकों ने आननफानन उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।

डॉ. पीके गोयल ने बताया कि युवती की जांघ में गोली लगी है। घायल किशोरी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं किशोरी के परिवार ने रामकोट थाने में गांव के निवासी विकास मिश्रा उर्फ विक्की के खिलाफ तहरीर दी है।

परिवार ने पुलिस को बताया कि विकास शातिर किस्म का अपराधी है। वह काफी समय से किशोरी को परेशान करता आ रहा है। थानाध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर मधवापुर निवासी विकास के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें