फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में युवक की गला दबाकर हत्या, भाई ने भाभी पर लगाया आरोप, केस दर्ज

Mon, 23 Sep 2019 11:46 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

शहर के गांधीनगर मोहल्ले में एक युवक की गला दबाकर हत्या कर शव पड़ोस के एक खेत में फेंक दिया गया। सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक की पत्नी व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया गया है। घटना की वजह प्रेम प्रसंग को बताया जा रहा है। आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। एएसपी आरएस गौतम ने डाग स्क्वायड के साथ मौके पर जांच की।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गांधीनगर निवासी श्रवण कुमार गौतम (30) पुत्र बदलू गौतम की रविवार रात हत्या कर दी गई। घटना के बाद उनका शव घर से कुछ दूर खेत में झाड़ियों के बीच फेंक दिया गया। सोमवार सुबह करीब दस बजे लोगों ने श्रवण का शव देखा तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। श्रवण के सिर व चेहरे पर गंभीर चोट के कई निशान मिले हैं। उसका गला कसे जाने का निशान भी था।

हालात को देखते हुए माना जा रहा है कि श्रवण की पिटाई करने के बाद उसका गला दबाकर हत्या की गई है। एएसपी आरएस गौतम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवारीजनों ने श्रवण की हत्या का आरोप उसकी पत्नी सीता पर लगाया है। इस पर पुलिस ने सीता को हिरासत में लिया है। श्रवण के भाई राममिलन ने भाभी सीता व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस हर आशंका पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात 10 बजे तक घर पर था श्रवण

राममिलन ने बताया कि रविवार रात 10 बजे तक उसका भाई श्रवण घर पर था। सोमवार सुबह से वह नहीं दिखा। राम मिलन ने बताया कि पांच साल पहले श्रवण पल्लेदारी का काम करता था। उसी दौरान बिहार की रहने वाली सीता से विवाह किया था। दोनों के कोई संतान नहीं है। आरोप है कि सीता देवी का किसी अन्य व्यक्ति से संबंध हो गया। उसने परिचितों के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें