बर्रा की एक छात्रा शोहदे की धमकियों से सहमी हुई है। शोहदे के खौफ से वह पढ़ाई छोड़कर घर पर बैठ गई है। छात्रा के परिजनों का आरोप है कि शोहदा छात्रा पर फोन करके अकेले मिलने का दबाव बना रहा है और न मिलने पर तेजाब डालने की धमकी देता है।
परिजनों के मुताबिक बर्रा थाने में कई बार तहरीर दी, लेकिन पुलिस कार्रवाई करने की बजाय टरका रही है।विश्व बैंक में रहने वाली छात्रा बीएससी तृतीय वर्ष में है।
छात्रा के मुताबिक उसी के कॉलेज में पढ़ने वाला बीए द्वितीय वर्ष का छात्र नौबस्ता निवासी अमन मौर्या उसे काफी दिनों से परेशान कर रहा है। इसकी जानकारी उसने परिवार वालों को दी।