फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों संग नहाने गए छात्र की तालाब में डूबकर मौत, घर में मचा कोहराम

Mon, 13 Aug 2018 02:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बिलाल - फोटो : amarujala
विज्ञापन
दोस्तों के साथ घूमने निकला बिलाल खां (17) की लखनऊ के हुसैनाबाद स्थित घंटाघर तालाब में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। वह एक निजी विद्यालय से हाईस्कूल का छात्र था। खदरा में नगरी निवासी परवेज खां पेशे से दर्जी है।
विज्ञापन


घर से कुछ दूर उनकी दुकान है। परवेज का इकलौता बेटा बिलाल रविवार को दोस्तों के साथ घूमने की बात कहकर निकला था। बिलाल दोस्तों के साथ हुसैनाबाद स्थित घंटाघर पहुंचा, जहां वह तालाब में नहाने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस दौरान बिलाल गहरे पानी में समा गया।

यह देखकर दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार पांडेय के मुताबिक, बिलाल को बचाने के लिए गोताखोर तालाब में कूद पड़े और बच्चे को बाहर निकाल लिया। उनका कहना था कि तालाब के अंदर पड़े जाल में बिलाल का पैर फंसा था।
विज्ञापन


इस कारण वह बाहर नहीं निकल सका और उसकी मौत हो गई। वह मेधावी छात्र होने के साथ-साथ खेलकूद में भी माहिर था। परिवार में दो छोटी बहन खुशी, इरम और मां है। बेटे की मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। पड़ोसी महिलाओं ने बिलाल की मां और बहनों को संभाला। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें