फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार्जिंग पर चाइनीज मोबाइल लगाकर बात कर रहे लड़के की दर्दनाक मौत

Tue, 18 Oct 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उर्रा (बहराइच)।
विज्ञापन
इसी मोबाईल से हुआ हादसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रिश्तेदारी में मौसा के घर आया एक किशोर चाइनीज मोबाइल फोन को चार्जिंग पर लगाकर अपने मित्र से बात करने लगा। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


परिवारीजन जब तक पहुंचते, तब तक किशोर बेदम हो चुका था। उसे सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवारीजनों ने शव को दफना दिया है।
 
खैरीघाट थाना अंतर्गत पिपरी गांव निवासी इम्तियाज (16) पुत्र जाकिर रविवार दोपहर में मोतीपुर थानाक्षेत्र के उर्रा गांव निवासी मौसा अख्तर के घर गया था। रात में आठ बजे के आसपास बिजली की सप्लाई शुरू हुई तो इम्तियाज ने अपना चाइनीज मोबाइल चार्जिंग पर लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीख सुनकर सब दौड़े पर...

इसी दौरान अचानक मित्र का फोन आ गया तो वह चार्जिंग में लगे हुए फोन को ऑन कर बात करने लगा। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। इम्तियाज की चीख सुनकर परिवार के लोग दौड़े। तब तक वह बेदम हो चुका था। आनन-फानन उसे सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पिता जाकिर का कहना है कि इम्तियाज चाइनीज मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा था। मोबाइल काफी पुराना था। परिवार के लोग मोबाइल कंपनी का नाम नहीं बता सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें