फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामने था हॉस्पिटल, इलाज के लिए तड़पता रहा

Sun, 05 Oct 2014 04:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
चौक क्षेत्र में शनिवार को अनियंत्रित डाले ने सिप्स के सामने एक साइकिल सवार को रौंद दिया। घायल युवक लहूलुहान होकर आधा घंटा तक वहीं तड़पता रहा और पुलिस सीमा विवाद में पड़ी रही।
विज्ञापन


इसके बाद चंद कदम दूर ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

राजा बाजार निवासी रशीद अहमद निजी कंपनी का कर्मचारी था। साइकिल से जा रहे रशीद को सिप्स अस्पताल के सामने एक अनियंत्रित डाले ने कुचल दिया।

राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम फो किया। लेकिन चौक और वजीरगंज थाने की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। जब तक साफ हुआ कि घटना स्थल चौक थानाक्षेत्र में पड़ता है, लहूलुहान रशीद वहीं पर ही तड़पता रहा।

आधे घंटे बाद युवक को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। वहां पर डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ऑक्सीजन ने ही ले ली जान

ऑक्सीजन जहां मरते हुए इंसान को नया जीवन देती है। वहीं इस हादसे में ऑक्सीजन के सिलेंडर ही दुर्घटना का कारण बन गए। ऑक्सीजन के ये सिलेंडर डाले पर लदे हुए थे।

इस दुर्घटना के बाद से गाड़ी समेत फरार डाला चालक के बारे में पुलिस को कोई जानकारी हासिल नहीं हो सकी है। ये डाला मेडिकल कॉलेज परिसर से निकलकर कहीं जा रहा था।

दुर्घटना के बाद स्कूटी सवार एक महिला ने पीछा भी किया था, हालांकि महिला के बारे में भी कोई जानकारी हासिल नहीं हो सकी है।

इसी तरह खुर्रमनगर चौराहा स्थित मंडी में सब्जी खरीदने आए बैंक मैनेजर संदीप कुमार सिन्हा (45) को शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकीपुरम निवासी संदीप बैंक ऑफ इंडिया की लाटूश रोड शाखा के मैनेजर थे। सुबह करीब 11 बजे बाइक से बेटे रितिक के साथ मंडी आए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें