फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रैक्टर-ट्राॅली के पहिये के नीचे आकर बालक की मौत

Thu, 24 Sep 2026 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आर्यन की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर के तकरोही स्थित संतपुरम में मंगलवार सुबह बैक हो रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से आर्यन (10) की मौत हो गई। हादसे के समय वह छोटे भाई आशिक के साथ घर के बाहर खेल रहा था। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

आर्यन के फुफेरे भाई सरवन के मुताबिक, सुबह करीब 10 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक बालू लेकर पहुंचा था। बालू उतारने के बाद उसने बिना पीछे देखे ट्रैक्टर-ट्रॉली बैक कर दी। पीछे खेल रहा आर्यन पहिये के नीचे दब गया, जबकि आशिक बच गया। शोर सुनकर आसपास के लोग और परिजन पहुंचे। घायल आर्यन को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां रात करीब तीन बजे उसकी मौत हो गई। सरवन के मुताबिक, आर्यन के परिवार में पिता लक्ष्मण, मां उमा देवी और बहन लक्ष्मी हैं। लक्ष्मण करीब एक माह से गोवा में ठेकेदार के अधीन काम करने गए हैं। उन्हें हादसे की सूचना दे दी गई है। आर्यन ने कक्षा तीन के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और वह घर पर ही रहता था।
एडीसीपी पूर्वी अमोल मुर्कुट ने बताया कि इंदिरानगर पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ले ली है। चालक की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें