यूपी के फैजाबाद जिले के एक गांव में अंधविश्वास की बेड़ियों में जकड़े एक युवक ने पटरंगा के दुर्गा मंदिर में सोमवार रात अपनी गर्दन काटकर बलि देने का प्रयास किया।
खून से लथपथ युवक मंदिर में ही गिरकर बेहोश हो गया मगर उसे अस्पताल पहुंचाने के बजाय लोग माथा टेकने के साथ ही जयकारे लगाने लगे।
तीन घंटे बाद पहुंचे थानाध्यक्ष ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। पटरंगा के गंजकरी गांव निवासी शिवप्रसाद रावत उर्फ पप्पू (23) पुत्र हनोमान रावत सोमवार रात पटरंगा गांव स्थित दुर्गा मंदिर पहुंचा।
जयकारे लगाते हुए उसने एकाएक धारदार हथियार से अपनी गर्दन रेत ली और अपना खून मां दुर्गा पर चढ़ाने की कोशिश करते हुए बेहोश होकर गिर गया।