फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताबीज में डिवाइस लगाकर नकल करते पकड़ा गया मुन्नाभाई

Sat, 23 Apr 2016 02:19 PM IST
ब्यरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) की परीक्षा में शुक्रवार को एक मुन्ना भाई पकड़ा गया। वह ताबीज में डिवाइस लगाकर आया था और इसके जरिए पेपर आउट करके हल कराने की फिराक में था लेकिन मामला पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

 
हालांकि इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। बदनामी के डर से कंप्यूटर संचालक ने मुन्ना भाई को छोड़ भी दिया। 

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) की ओर से विभिन्न पदों के लिए ऑन लाइन परीक्षा कराई जा रही है। परीक्षा कराने का अनुबंध टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के साथ है। इसका कंप्यूटराइज्ड पेपर शुक्रवार को काकादेव के एक सेंटर पर कराया जा रहा था। 

इसी दौरान डिवाइस और माइक्रो स्पीकर से नकल कराने का मामला पकड़ा गया। अभ्यर्थी ने गले में पहन रखी ताबीज में डिवाइस छिपाई थी। साथ ही माइक्रो स्पीकर शर्ट की जेब में रखा था। 
विज्ञापन


चेकिंग दौरान केंद्र व्यवस्थापक ने उसे पकड़ा लेकिन छोड़ दिया। काकादेव पुलिस ने घटना से इनकार किया है। अभी तक इस परीक्षा में डिवाइस और माइक्रो स्पीकर परीक्षा देने आए तमाम अभ्यर्थी यूपी में पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें