रिक्त सिपाही की भर्ती प्रक्रिया शुरू
- फोटो : demo pic
आबकारी विभाग में रिक्त आबकारी सिपाही के 405 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इसके लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। 5200-20200 वेतनमान और 1900 ग्रेड पे वाले इस पद पर साक्षात्कार के माध्यम से चयन होना है।
इसके लिए आयोग ने ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। आबकारी विभाग के अनुसार इसमें 203 अनारक्षित, 85 अनुसूचित जाति, आठ अनुसूचित जनजाति तथा 109 अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए हैं।
यह भर्ती उत्तर प्रदेश समूह ग के पदों के लिए सीधी भर्ती नियमावली 2015 के अनुसार की जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 मई है।
अभ्यर्थी 25 मई तक अपना शुल्क जमा कर सकते हैं। आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पांच मई से शुरू हो जाएगी।