लिव इन रिलेशनशिप मे रहने वाले युवक ने शादी में दहेज न मिलने पर मुकर गया। परेशान युवती के घरवालों ने युवक के खिलाफ कीडगंज थाने में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया है। कीडगंज पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
खुल्दाबाद का एक युवक प्राइवेट नौकरी करता था। युवक का नैनी की दूर के रिश्ते की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती भी जॉब करती है। युवक और युवती के बीच संबंध गहरे हुए तो दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। दोनो शादी के लिए राजी भी थे।