बाराबंकी में भाई-बहन ने मिलकर सौतेली मां की हत्या कर दी और लाश को बोरे में भरकर कुएं में फेंक दिया। लाश की पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर भी वार किए गए।
रविवार की रात घुंघटेर थाना क्षेत्र के दीनपनाह गांव में कुएं के पास पूजा करने गई महिलाओं को जब यहां काफी दुर्गंध लगी तो इस बारे में ग्रामीणों ने पुलिस को बताया जिसके बाद पुलिस ने देर रात महिला का शव कुएं से बाहर निकलवाया है।
लाश की शिनाख्त पांच दिन से लापता सोफिया के रूप में की गई तब जाकर पूरा मामला खुला। मृतका की बहन ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि सौतेले बेटे ने बहन और बहनोई के साथ महिला की हत्या की है।
महिला की लाश बोरी में बरामद हुई है। उसका गला व पैर कटे मिले है जिससे लगता है कि उसकी हत्या धारदार हथियार से की गई है। उसके चेहरे पर भी घाव हैं।
मृतका सोफिया के पति मरहूम पति नसीर ने दो शादियां की थीं। कई साल पहले नासिर की मौत के बाद सोफिया लखनऊ में एक किराए के मकान में अपने पुत्र चौदह वर्षीय फरमान के साथ रहकर मजदूरी करती थी।
19 अप्रैल को इनका सौतेला बेटा लखनऊ जाकर सोफिया को अपने साथ गांव बुला लाया। इसके बाद 20 अप्रैल को सोफिया अचानक गायब हो गई।
सोफिया के बेटे ने जब मां को ढूंढ़ा तो उससे भी कह दिया गया कि मां कहीं चली गई है और सोफिया की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी गई।
...तो ये हो सकती है हत्या की वजह
पुलिस के मुताबिक हमीरपुर के सनेडी निवासी देशराज (35) पिछले तीन सालों से बागवानियां के पास नालका गांव में किराये के मकान में रहता था। देशराज यहां पर अकेले रहता था तथा उसकी पत्नी और एक बच्ची भी है जो उसके गांव में रहती है। दिन में जूते का कारोबार करने के अलावा वह सुबह शाम कबाड़ का कार्य भी करता था। नालका गांव में मिला था शव- 5 मार्च को कुछ लोगों ने देशराज का शव नालका गांव के जाने वाले रास्ते से कुछ दूर खेत में पड़ा देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ओर शव को कब्जे में लिया। सनेड़ पंचायत के प्रधान धरेंद्र सिंह ने बताया कि देशराज 2 मार्च से लापता था। हर रोज बागवानियां अपने काम पर आता था। लेकिन जब दो दिन से नहीं दिखाई दिया तो उसके परिचित लोगों ने उसकी खोजबीन की जिस पर उन्हें इसका शव खेतों में मिला। पंचायत प्रधान ने बताया कि मृतक व्यक्ति शराब पीने का भी आदी था।
- फोटो : Demo Pic
मृतक सोफिया के नाम पांच बीघा जमीन है। इनके पति के पहली पत्नी से तीन पुत्र हकीक, अफजाल, नईम व पुत्री नसरीन है।
वहीं सोफिया के एक पुत्र फरमान है। ग्रामीणों में चर्चा है कि इस वारदात के पीछे सोफिया के नाम पांच बीघा जमीन ही मुख्य वजह हो सकती है।
इस वारदात को मृतका सोफिया के सौतेले पुत्र हकीक पुत्री नसरीन ने अपने पति मुकीम व दो अन्य लोगों के साथ अंजाम दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने सोफिया के गले और चेहरे पर चापड़ से काटा है।
उसके बाद शव बोरे में भरकर कुएं में फेंका था। पुलिस ने मृतका के पुत्र की तहरीर पर इन सभी के खिलाफ हत्या समेत कई धारा में रिपोर्ट दर्ज किया है।
‘घुंघटेर थाना क्षेत्र के सोहीपुरवा गांव में एक महिला की हत्या उसके सौतेले बेटे व बेटी ने की है। पुलिस की जांच में वारदात के पीछे संपति का विवाद सामने आ रहा है। आरोपी बेटा बेटी समेत पांच के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। दोषियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।’
अब्दुल हमीद, एसपी