फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गुंडई करने वाले बाउंसरों को शांति भंग में चालान कर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईंगंज। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित प्लासियो मॉल में 19 सितंबर को गुंडई करने वाले बाउंसरों को पुलिस ने महज शांति भंग में चालान कर छोड़ दिया। यही नहीं फायरिंग के आरोप में जेल गई महिला डॉक्टर स्वाति के मंगेतर प्रिंस वर्मा के पिता की तहरीर पर भी कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस शुरू से ही बाउंसरों को बचाने में लगी थी। यही कारण है कि उन पर केस दर्ज नहीं किया था। 20 सितंबर की शाम गुंडई का वीडियो वायरल होने पर जब पुलिस की फजीहत हुई तो आननफानन रात में ही 20 बाउंसरों पर केस दर्ज कर लिया गया। सोमवार रात मॉल के छह बाउंसरों अंकुर, उत्कर्ष गुप्ता, शिखर वर्मा, हिमांशु पवार, अभिषेक कुमार व प्रमोद को गुपचुप तरीके से गिरफ्तार कर मंगलवार को महज शांति भंग में ही चालान कर उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन



एक नजर में मामला

19 सितंबर को अंसल स्थित रिशिता मैनहटन अपार्टमेंट निवासी महिला स्वाति मंगेतर प्रिंस वर्मा के साथ मॉल में घूमने गई थीं। प्रिंस के साथ दोस्त संतकबीरनगर के रोहित पटेल व बीफार्मा का छात्र गोमतीनगर निवासी हर्ष मिश्रा भी थे। सभी बार में पार्टी कर रहे थे। तभी बार से बाहर जाने की बात को लेकर सुरक्षाकर्मियों की उनसे कहासुनी हो गई। हर्ष ने रोहित की पिस्टल से फायर कर दिया था। पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर स्वाति, प्रिंस व दो अन्य को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें