फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ कार्यकर्ता ही है पार्टी की ताकत : धर्मपाल

Tue, 28 Oct 2025 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश महामंत्री को सरदार पटेल की तस्वीर भेंट करते पदा​धिकारी। 
विज्ञापन
लखनऊ। भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने सोमवार को बीकेटी, सरोजनीनगर व मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित बूथ स्तरीय कार्यकर्ता बैठकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बूथ पर काम करने वाला कार्यकर्ता ही संगठन की असली शक्ति व पार्टी की जीत का आधार है।
विज्ञापन

यह भी कहा कि पार्टी की विजय का मंत्र बूथ जीता तो चुनाव जीता है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ पर सक्रिय रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष के पास अपने क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों की सूची होनी चाहिए। उन्होंने पार्टी की ओर से सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित सरदार150 यूनिटी मार्च अभियान के बारे में कहा कि यह युवाओं में राष्ट्रीय एकता, समरसता और देशभक्ति की भावना को सशक्त करेगा।

भाजपा प्रदेश महामंत्री को सरदार पटेल की तस्वीर भेंट करते पदाधिकारी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें