चौक के कई इलाकों में बीएलओ की लापरवाही से जनता परेशानी झेल रही है।
नागरकि सुरक्षा संगठन का आरोप है कि विभिन्न समाचार पत्रों में सूचना प्रकाशित होने के बावजूद उनके क्षेत्र में पोलिंग स्टेशन पर चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त किए गए बीएलओ निष्क्रिय हैं।
इनका क्षेत्र में न आने का कोई समय है और न ही जाने का। इस वजह से लोगों को वोटर लिस्ट में नाम बढ़वाने या संशोधित करवाने के लिए भटकना पड़ रहा है।
नागरिक सुरक्षा संगठन, लखनऊ, प्रखण्ड चौक की सी.एच.फोर शाखा की मोहल्ला वार स्थिति कुछ इस प्रकार है-
रानी कटरा- बीएलओ कभी-कभी थोड़े समय के लिए आते हैं, पर उनके पास फॉर्म ही नहीं होते। इतना ही नहीं, यह भी पता नहीं होता कि वो कब आएंगे।
खेत गली- बहुत थोड़े समय के लिए आते हैं, पर उनके पास फॉर्म नहीं होते हैं। यहां भी उनके आने-जाने का कोई वक्त निर्धारित नहीं है।
हाता भीखम खां- बीएलओ जाते ही नहीं।
पुल मोती लाल, चढ़ाई माहू लाल, दर्जी की बगिया और नाई बाड़ा में भी कमोबेश ऐसे ही हाल हैं। लोगों की शिकायत है कि इन इलाकों में भी आने-जाने का कोई तयशुदा वक्त मुकर्रर नहीं।