फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: टैगोर लाइब्रेरी में उपलब्ध होंगी लविवि के शिक्षकों की किताबें

Tue, 05 Nov 2024 06:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के शिक्षकों की लिखी किताबों को टैगोर लाइब्रेरी में अलग स्थान दिया जाएगा जिससे विद्यार्थी आसानी से उन किताबों को पढ़ सकेंगे। इसके साथ ही लाइब्रेरी की डेढ़ लाख किताबों का ब्योरा ऑनलाइन किया जा रहा है जिससे विद्यार्थी घर बैठे जानकारी हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन



कुलपति प्रो. आलोक राय की अध्यक्षता में मंगलवार को टैगोर लाइब्रेरी में पुस्तकालय समिति की बैठक हुई। मानद लाइब्रेरियन प्रो. केया पांडेय ने बताया कि बैठक में वर्तमान में विवि में कार्यरत उन सभी शिक्षकों की पुस्तकें डिस्प्ले में रखने पर चर्चा हुई, जिन्होंने पुस्तक लेखन का कार्य किया है। इससे परिसर में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिल सकेगा।


बैठक में जिन प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई उनमें ई-रिसोर्सेज में बदलाव लाते हुए शिक्षकों और छात्रों को नए ई-रिसोर्सेज, डाटा बेस और सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराया जाना, रीडिंग रूम में ऐसी अलमारी की व्यवस्था होनी है जिसमें वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए पुस्तकों को रखा जा सके। इसके अलावा पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों के ऊपर आरएफ आईडी लगाया जाना और किताबों का ब्योरा ऑनलाइन किए जाने जैसे बिंदु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें