लखऊ। तालकटोरा पुलिस ने सेंसेक्स पर लोगों को सट्टा लगवाने के आरोपी सटोरिये को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से सट्टे की पर्चियां, 13 सौ रुपये और पेन बरामद हुआ है।
इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी राजाजीपुरम सेक्टर क निवासी पंकज यादव है। आरोपी ने बताया कि वह सेंसेक्स व डीएएक्स, हैंगसेंग जैसी साइटों पर सट्टा खिलवाता था। सट्टा खेलने वालों को एक से 99 नंबर तक की पर्चियां दी जाती थी। किसी ने किसी नंबर पर दस रुपये लगाए और वही दो अंक सूचकांक बंद होने के समय के अंत में आ गए तो जीतने वाले को 850 रुपये मिलते थे।