फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एसी का टिकट लेकर साधारण बस में करा दिया सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। रोडवेज प्रशासन की लापरवाही से एसी जनरथ बस का टिकट लेने के बावजूद 49 यात्रियों को साधारण बस से सफर करना पड़ा। नाराज यात्रियों ने सीएम पोर्टल पर मामले की शिकायत करने के साथ रिफंड की मांग की है। अफसरों ने प्रकरण की जांच करवाने की बात कही है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार छह नवंबर को दिल्ली के लिए एसी जनरथ बस (संख्या यूपी 33 एटी 5873) को कैसरबाग अड्डे भेजा गया। यहां पहले से इंतजार कर रहे 49 यात्री जैसे ही बस में सवार हुए इसके इंजन में खराबी आ गई। यात्रियों ने नाराजगी जताई तो उन्हें एसी के बजाय साधारण बस से भेज दिया गया।
उधर, डिपो में मरम्मत के बाद बस कौशांबी रवाना कर दी गई। अगले दिन जब बस वहां से लखनऊ के लिए रवाना हुई तो जेवर टोल प्लाजा पर इसके इंजन में फिर खराबी आ गई। बस में बैठे 28 यात्रियों को दूसरी बस से लखनऊ भेजा गया।
विज्ञापन


एजेंसी पर की जाएगी कार्रवाई
एसी जनरथ बस अवध डिपो से रवाना हुई थी और इसकी मरम्मत की जिम्मेदारी निजी एजेंसी के पास थी। मामले की जांच कराने के साथ एजेंसी के मालिकों से पूछताछ की जाएगी। प्रधान प्रबंधक आईटी यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि ऑनलाइन टिकट बुकिंग पोर्टल पर रिफंड का विकल्प है। संबंधित बस डिपो की रिपोर्ट के बाद रिफंड ऑटोमेटिक खाते में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन



वर्जन
अवध डिपो से रिपोर्ट मांगी जाएगी। यात्रियों को जल्द से जल्द रिफंड कराया जाएगा। 70 एसी जनरथ बसों में से आठ-दस बंद हो रही हैं।
- विमल राजन, क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें