परिवहन निगम की महिला स्पेशल बस पिंक एक्सप्रेस एवं स्लीपर बस सेवा का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शुक्रवार से संचालन शुरू हो जाएगा। इन बसों में सफर करने के लिए लोग शुक्रवार से ही ऑनलाइन सीट की बुकिंग करा सकेंगे।
लखनऊ से चलने वाली 17 पिंक एक्सप्रेस एवं 2 स्लीपर सेवा की बसों की सीटों एवं समय-सारिणी का ब्योरा परिवहन निगम के पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव कुमार बोस ने बताया कि आलमबाग टर्मिनल से दिल्ली, झांसी, वाराणसी, गोरखपुर, आगरा, हरिद्वार, हल्द्वानी, गाजीपुर, प्रयागराज के लिए इन बसों का संचालन होगा।
इनमें से कुछ बसें आलमबाग से चलकर कैसरबाग बस अड्डे आएंगी और यहां से भी सवारी लेकर गंतव्य को रवाना होंगी। उन्होंने बताया कि इन बसों में सीटों की बुकिंग परिवहन निगम के पोर्टल ह्वश्चह्यह्म्ह्लष्.ष्शद्व के माध्यम से किया जा सकता है। टिकट बुकिंग में कोई परेशानी हो तो आलमबाग बस अड्डे के फोन नंबर 9415049544 एवं कैसरबाग के बस अड्डे के फोन नंबर 9415115343 पर कॉल करके समस्या का समाधान किया जा सकता है।