फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कविताओं से गूंजा पुस्तक मेला पंडाल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शाम के सत्र में शायर नवीन शुक्ल के संयोजन में साहित्यकार संसद के तहत कवि सम्मेलन हुआ। रामप्रकाश बेखुद की अध्यक्षता में शुरुआत शोभा दीक्षित भावना की वाणी वंदना से हुई। सभी रचनाकारों को गीतकार डॉ. सुरेश और मुनेंद्र शुक्ला ने सम्मानित किया। इस दौरान अरविंद झा, फिदा हुसैन, श्वेता श्रीवास्तव, संजय मल्होत्रा हमनवां, हर्षित मिश्र ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को आनंदित कर दिया। इसी क्रम में रेवांत ने भी काव्य समारोह किया। मेले में पीजीआई की इकाई स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन के माध्यम से स्टाॅल संख्या 54 पर अंगदान के इच्छुक लोग शपथपत्र फॉर्म भरवाने पहुंचे।
विज्ञापन

पुस्तकों के विमोचन में शिवपाल सांवरिया और पार्षद गौरी सांवरिया ने माधुरी श्रीवास्तव और विशाल की उपस्थिति में डाॅ. प्रेमस्वरूप श्रीवास्तव की अंग्रेजी पुस्तक स्टेयर्स टू हैवेन का विमोचन किया। पृथ्वी इनोवेशन की ओर से पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम हुआ। कमलेश त्रिपाठी के काव्य संग्रह रिदम इन पोयम्स और प्रणिता लेले की किताब टाइनी टिविस्टेड यार्न्स एंड वर्स का विमोचन हुआ। इस दौरान ज्योत्सना कौर हबीबुल्ला, फरीदा जलीस, रानू उनियाल, आनंद वर्धन सिंह, निहारिका सिंह, नमिता राय और पूनम जग्गी आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें